user-avatar
Today is Thursday
October 22, 2026

Tag: new

January 1, 2015

देखो आज फ़िर नया साल आया!!

by viggy — Categories: experience, social — Tags: , , , , , — Leave a comment

देखो आज फ़िर नया साल आया!!
लाठि ले खडे
पुलिस के होते हुए
होर्न भजाते
बाईक पर गुंडा चिल्ला पाया!!
देखो आज फ़िर नया साल आया!!
कडाके कि ठंड में
पटाखों कि गुंज में
कबिर ने मां से पूछा
क्या कोई मंत्री कंबल ले के आया!!
देखो आज फ़िर नया साल आया!!
शोर के भडने पर
शबरि ने मां से पूछा
राम रहिम के नाम पर
क्या कोई राश्न कार्ड देने आया!!
देखो आज फ़िर नया साल आया!!
विकास के फ़्लॆओवर के नीचे
बच्चों को सुलाते हुए
मां ने कहा, ना बच्चों
अमिरों का नया साल आया!!

–विग्गि